15 जून, 2013

मेरे पापा

माँ की ममता पिता का प्यार
पर अंतर बड़ा दोनों में
ममता की मूरत दिखाई देती 
पर पिता का प्यार छिपा रहता 
दीखता केवल अनुशासन |
लगता था तब बहुत बुरा 
जब छोटी सी बात पर भी 
डांट ही मिलती थी
भूले से भी प्रशंसा नहीं 
जब खुद पिता बन गया हूँ 
बच्चों की उलझने सुलझा रहा हूँ 
तभी जान पाया हूँ 
वे कभी गलत  न थे 
यदि तब रोकटोक न होती 
आज में इतना सक्षम न होता 
रोज याद आती है उनकी 
उनके अनुशासित दुलार की 
अपने सर पर
 उनके वरद हस्त की 
अब सोचता हूँ 
 मेरे पापा  थे सबसे अच्छे 
उनसा कोई  नहीं |
आशा









14 जून, 2013

रुसवाई का सबब

आया था तुझसे मिलने
हालेदिल बयां करने 
उदासी में गुम तुझे देख
हुआ व्यस्त कारण खोजने में |
पर सच्चाई जब सामने आई
कोइ कदम उठा न सका 
तेरे ग़म में इतना मशगूल हुआ 
उसे अपना ही ग़म समझ बैठा |
सहारा आंसुओं का लिया 
पर वे भी कमतर होते गए 
जब एक भी शेष न रहा 
खुद से ही अदावत कर बैठा |
आंसू भी जब खुश्क हुए 
और मन की बात कह न सका
प्यार का इज़हार कर न सका 
रुसवाई का सबब बन बैठा |
आशा



11 जून, 2013

घट छलका


  एक बदरा कहीं से आया 
मौसम पा अनुकूल उसने
डेरा अपना फलक पर जमाया 
 वहीं रुकने का मन बनाया |
दूजे ने पीछा किया
गरजा तरजा
वरचस्व की लड़ाई में 
उससे जा टकराया |
बाहुबल के प्रदर्शन में 
आपसी टकराव में 
दामिनी दमकी
व्योम रौशन किया |
जल  भरा घट छलका
धरती तक आया 
प्रथम वृष्टि की बूंदों से 
वृक्षों ने अवगाहन किया |
नव किशालयों ने
 पूरे उत्साह से 
हवा के  झोंकों के साथ 
वर्षा की नन्हीं बूंदों का 
दिल खोल स्वागत किया |
पंछी चहके गीत गाए
हो विभोर   टहनियों पर झूले
बिछी श्वेत चादर पुष्पों की
उनने  भी सन्मान दिया |
भीनी सुगंध पुष्पों की
 सोंधी खुशबू मिट्टी की 
गवाह उनकी हुई 
खुशनुमां मौसम को
 और हसीन कर गयी |
आशा



09 जून, 2013

शब्द प्रपात


जीवन एक झरने सा बहता 
कल कल निनाद करता 
बाधाएं अटल चट्टान सी 
मार्ग में मिलतीं 
टकराता राह बदलता 
पर विचलित ना होता 
निर्वाध गति से आगे बढ़ता
 मार्ग की हर बाधा से 
हो सहष्णु समझौता करता 
मन मुदित होता जब कोइ आता 
अपने मनोभाव जताता 
सुख दुःख मुझसे सांझा करता 
अटूट बंधन प्रेम का 
मेरे उसके बीच का
और प्रगाढ़ होता 
मन वीणा का तार 
अधिक झंकृत होता 
प्रगति पथ पर बढ़ने की
बार बार प्रेरणा देता
मैं निर्झर निर्मल 
शब्द प्रपात हो रहता |
आशा




04 जून, 2013

आवास आत्मा का

अस्थि मज्जा से बना यह पिंजर 
प्राण वायु से सिंचित 
दीखता  सहज सुन्दर 
आकृष्ट सभी को करता |
पर कितना असहाय क्षणभंगुर
कष्टों को  सह नहीं पाता
तिल तिल मिटता
बेकल रहता तिलामिलाता
किरच किरच बिखरता शीशे सा
यहीं निवास अक्षय आत्मा का 
है आभास उसे
 पिंजर के स्वभाव का |
ओढ़े रहती  अभेद्य कवच 
कभी क्षय नहीं होती 
एक से अलग होते ही 
दूसते घर की तलाश करती
अपना स्वत्व मिटने न देती |
है कितना आश्चर्य 
पिंजर नश्वर पर वह नहीं 
होते ही मुक्त उससे 
समस्त ऊर्जा समेत 
उन्मुक्त पवन सी
अनंत में विचरण करती 
सदा सोम्य बनी रहती |
जैसे ही तलाश पूर्ण होती
पिछला सब कुछ भूल
नवीन कलेवर धारण करती 
नई डगर पर चल देती |
आशा








23 मई, 2013

भोला बचपन


Photo



 ममता की छाँव में
परवान चढ़ पल्लवित होता
प्यारा सा भोला सा बचपन 
माँ के दुलार में खोया रहता 
 कुंद के पुष्प सा महकता
मीठी लोरी सुनता बचपन |
प्यार भरी थपकिया पा 
चुपके सेआँखें मूंदता 
सोने का नाटक करता
फिर धीरे से अँखियाँ खोल
माँ को बुद्धू बनाता बचपन |
मधुर मुस्कानअधरों पर ला
मीठी मीठी बातों से
सारी थकान मिटाता 
अपना प्यार जताता
माँ का सबसे प्यारा बैभव |
कभी कभी गुस्सा करता
रूठता मनमानी करता
जब तक बात पूरी ना हो
रो रो घर सर पर उठाता
पर जल्दी से मन भी जाता
बहता निर्मल धारा सा |
बेटी हो या बेटा
शैशव तो शैशव ठहरा
 कोई  फर्क नहीं पड़ता
आँगन में कुहुकता
माँ का प्यार बांटता
उसका  आँचल थाम
ठुमक ठुमक  चलता बचपन |
आशा |



20 मई, 2013

कितना नीरस होता

एक हथोड़ा व एक बांसुरी 
एक साथ रहते 
जीवन कितना गुजर गया
यह तक नहीं सोचते  |
था हथोड़ा कर्मयोगी 
महनतकश  पर हट योगी 
सदा भाव शून्य रहता 
खुद को बहुत समझता |
थी बांसुरी स्वप्न सुन्दरी 
कौमलांगिनी भावों से भरी
मदिर मुस्कान बिखेरती 
स्वप्नों में खोई रहती |
जब भी ठकठक सुनती 
तंद्रा उसकी भंग होती 
आघात मन पर होता 
तभी वह विचार करती |
क्या कोइ स्थान नहीं उसका 
उस कर्मठ के जीवन में 
पर शायद वह सही न थी 
भावनाएं सब कुछ न थीं 
जीवन ऐसे नहीं चलता 
ना ही केवल कर्मठता से |
जो डूबा रहता भावों में 
कल्पना की उड़ानों  में
तब घर घर नहीं रहता 
संधर्ष सदा होता रहता |
यह कैसा संयोग कि 
दौनों साथ साथ रहते 
एक दूसरे को समझते 
आवश्यकताएं जानते 
एक की कर्मठता 
और दूसरे की भावनाएं 
यदि साथ ना होतीं 
जीवन कितना नीरस होता |
आशा