03 फ़रवरी, 2013

बंद करके जुगनुओं को

बंद करके जुगनुओं को
अपने पास रखा है
एक छोटे से कमरे में
उन्हें छिपा रखा है
|जब भी वे चमकें
रौशनी करें
केवल मेरे ही लिए हो
किसी और का सांझा न हो
सांझा चूल्हा मुझे नहीं भाता 
मन  अशांत कर जाता
तभी  तो एकाकीपन मैंने
सम्हाल कर रखा
बड़े यत्न  से
सदुपयोग उसका किया
एकांत पलों को भी जीना
सीख लिया है
अब परिवर्तन नहीं चाहती
एकांत का महत्त्व जान गयी
अपूर्व शान्ति पाते ही
कुछ सोच उभरते हैं
जिनके अपने मतलब होते हैं
यह अदभुद प्रयास
है नमूना एक
सार्थक जीवन जीने  का |

01 फ़रवरी, 2013

मेरी नवीन प्रकाशित पुस्तक "प्रारब्ध "

आज मुझे आप सब से यह खुशी बाँटते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि मेरी तीसरी पुस्तक'" प्रारब्ध"
प्रकाशित हो गयी है |इसमें मेरी स्वरचित ११५ कविताओं का संग्रह है |
आशा

31 जनवरी, 2013

साजिश किसी की


खतरा सर पर मंडराया
दिन में स्वप्न नजर आया 
किरच किरच हो बिखरा
वजूद उसका शीशे सा
न जाने कब दरका
अक्स उसका आईने  सा
अहसास न हुआ
टुकड़े कब हुए
यहाँ वहाँ बिखरे
दर्द नहीं जाना
स्वप्न  में खोया रहा
जब हुई चुभन गहरे तक
दूभर हुआ चलना
रक्त रंजित फर्श पर
तब भी नादाँ 
पहचान  नहीं पाया
वह थी साजिश किसी की
दिल को दुखाने की
उसको फंसाने की |

28 जनवरी, 2013

शब्द जाल



अंतःकरण से शब्द निकले
चुने बुने और फैलाए
दिए नए आयाम उन्हें
और जाल बुनता गया
थम न सका प्रवाह
एक जखीरा बनता गया
सम्यक दृष्टि से देखा
नया रूप नजर आया
जिसने जैसा सोचा
वैसा ही अर्थ निकल पाया
 पहले भाव शून्य से थे
धीरे धीरे प्रखर हुए
सार्थकता का बोध हुआ
उत्साह द्विगुणित हुआ
अदभुद सा अहसास लिए 
 नया करने का मन बना 
कई भ्रांतियां मन में थीं
समाधान उनका हुआ
है यह विधा ही ऐसी
दिन रात व्यस्तता रहती
समय ठहर सा जाता
मन उसी में रमा रहता
है प्रभाव उन शब्दों का
जो जुडने को मचलते 
बाक्यों  में बदलते
उनसे  अनजाने में
 कई रचनाएं बनतीं  
कविता से कविता बनती
आवृत्ति विचारों की होती
 स्वतः ही मन खिचता 
फिर से फँस जाता
शब्दों के जाल में |
आशा



26 जनवरी, 2013

ऊष्मा प्यार की

रात कितनी भी स्याह क्यूँ न हो 
चाँद की उजास कम नहीं होती 
प्यार कितना भी कम से कमतर हो 
उसकी  मिठास कम नहीं होती 
कितना प्यार किया तुझको 
यह तक नहीं जता पाया 
तेरे वादों पर ऐतवार किया
जब  भी चाह ने करवट ली
चाँद  बहुत दूर नजर आया
यही  बात मुझे सालती है 
आखिर  मैंने क्यूँ प्यार किया 
वादों  पर क्यूँ ऐतवार किया
कहीं कमीं प्यार में तो नहीं  
जो तू इतना  बदल गयी
 तनिक भी होती ऊष्मा
 यदि हमारे  प्यार में
तू भी उसे महसूस करती
यह दिन नहीं देखना पड़ता  
प्यार से भरोसा न उठता |
आशा





22 जनवरी, 2013

गणतंत्र दिवस

हुए स्वतंत्र सन सैतालिस में
सन पचास में गणतंत्र बना
स्वतंत्र देश में पालनार्थ
संविधान लागू हुआ |
वह दिन था छ्ब्बीस जनवरी
 इस दिन को याद किया जाता है
जश्न मनाया जाता है
तिरंगा फहराया जाता है |
हम मनाते हर वर्ष
गणतंत्र  दिवस उत्साह से
देश भक्ति के गीत गाते
झंडा फहराते बड़ी शान से |
सेना के तीनों अंग दिल्ली में
गुजरते मंच के सामने से
सलामी तिरंगे को देते
सर उठा अभिमान से |
कदम से कदम मिला कर चलते
देश भक्ति के गीत गाते
तत्पर दिखते रणबाकुरे
देश हित में आहुत्तीके लिए |
झांकियां विविध प्रदेशों की
इस उत्सव में भाग लेतीं
नयनाभिराम दृश्य होते
कुछ न कुछ सन्देश देते |
स्कूली बच्चे छोटे बड़े
तरह तरह के करतब करते
नाचते थिरकते गुजरते
तिरंगे को प्रणाम करते |
हम स्वतंत्र देश के वासी 
रक्षा  करते इसकी 
हो अजर अमर गणतंत्र हमारा 
यही कामना रहती |
देश हमारा सबसे प्यारा 
सारे जग से न्यारा  
गर्व से सर उन्नत होता
जान कर कर्तव्य हमारा |
आशा