10 दिसंबर, 2017

असमंजस



वह झुकी-झुकी पलकों से 
कनखियों से देखती है 
बारम्बार तुम्हें !
हैं जानी पहचानी राहें 
पर भय हृदय में रहता है 
कहीं राह से दूरी न हो जाए !
कोई साथ नहीं देता बुरे समय में 
जब भी नज़र भर देखती है 
यही दुविधा रहती है 
कहीं राह न भूल जाए ! 
पर ऐसा नहीं होता 
भ्रम मात्र होता है ! 
भ्रमित मन भयभीत बना रहता 
जिससे उबरना है कठिन 
जब कोई नैनों की भाषा न पढ़ पाए
अर्थ का अनर्थ हो जाता !
इससे कैसे बच पायें 
है कठिन परीक्षा की घड़ी 
कहीं असफल न हो जाए 
जब सफलता कदम चूमे 
मन बाग़-बाग़ हो जाए 
जब विपरीत परीक्षाफल आये 
वह नतमस्तक हो जाए 
निगाहें न मिला पाए ! 


आशा सक्सेना