21 सितंबर, 2017

बहुरंगी हाइकू



माता की कृपा 
रहती सदा साथ 
मेरी रक्षक 

स्पर्श माता का 
बचपन लौटाता 
यादें सजाता 

माँ का आशीष 
शुभ फलदायक 
हो शिरोधार्य 

माँ की ममता 
व पिता का दुलार 
दिखाई न दे 

माँ की ऊँगली 
डगमगाते पाँव 
दृढ़ सहारा 

माता के साथ 
बालक चल दिया 
विद्या मंदिर 

जीवन भर 
कभी न करी सेवा 
अब श्राद्ध क्यों 

मन की पीड़ा 
बस पीड़ित जाने 
और न कोई 

सच में होता 
ऐसा ही परिवार 
सोचती हूँ मैं 


आशा सक्सेना 


17 सितंबर, 2017

अनुरागी मन



है सौभाग्य चिन्ह मस्तक पर
बिंदिया दमकती भाल पर
हैं नयन तुम्हारे मृगनयनी
सरोवर में तैरतीं कश्तियों से
तीखे नयन नक्श वाली
तुम लगतीं गुलाब के फूल सी
है मधुर मुस्कान तुम्हारे अधरों पे
लगती हो तुम अप्सरा सी
हाथों में रची मेंहदी गहरी 
कलाई में खनक रहे कंगना 
कमर पर करधन चमक रही 
मोह रहा चाँदी का गुच्छा 
पैरों में पायल की छनक 
अनुरागी मन चला आता है 
दूर दूर तक तुम्हें खोजता 
छोड़ नहीं पाता तुम्हें !



आशा सक्सेना