इस सिंहस्थ में
महाकाल की
पावन नगरी में
उमढ़ा जन सैलाव
आस्था के कुम्भ में
खोजने को आत्म ज्ञान
किया स्नान ध्यान
मोक्ष दायानी क्षिप्रा में
डुबकियां लगाईं
पावन जल में
तन मन को भी
किया स्वच्छ निर्मल
है भव्य आयोजन
सनातन धर्मावलम्बियों का
महात्माओं ने मार्ग दिखाया
आत्मा की शुद्धि का
उसके परिमार्जन का
समभाव का मन बना
धार्मिक अनुष्ठानों से
आत्मा गदगद हो गई
धर्म यात्रा सफल हो गई |
आशा