21 अप्रैल, 2016

आस्था का महाकुम्भ


 उज्जैन सिंहस्थ के लिए चित्र परिणाम

है अद्भुद दृश्य अवन्तिका का |दूर दूर तक फैला है महा कुम्भ मेला क्षेत्र |यह तीन जोन में बटा है |
ध्वज पताकाओं से चिन्हित किया गया है |जहां भी दृष्टि जाती है ध्वज  ही ध्वज दिखाई देते  हैं |
        बहुत ही सुन्दर समा हो गया है एक विशेषता यह है कि सभी पताकाएं भगवा रंग में रंगी हैं पर आकार प्रकार भिन्न हैं |लहराती हुई पताकाएं ऎसी लगती हैं जैसे आसमान छूना चाहती हैं |तरह तरह से पंडाल सजे हैं|
     इस पर्व का प्रारंभ पेशवाइयों से होता है  |उन में साधू संत  अपनी ध्वजा के साथ जुलुस के रूप में निकलते हैं| संतों के साथ उनके भक्त भी निकलते हैं |बहुत अद्भुद दृश्य होता है |दूर दूर से लोग पेशवाई देखने आते हैं |इस कुम्भ में १० पेशवाई निकाली गई |
उनलोगों का नगर में स्थान स्थान पर स्वागत किया गया | सनातन धर्म को मानने वाले साधू संत जगह जगह जा कर समाज में जागृति फैलाते है सौहार्द्र का सन्देश देते हैं व धर्म में आस्था को गहरा करते हैं |भिन्न भिन्न जगह से आए लोग एक साथ प्रेम भाव से रहते हैं यह समभाव का परिचायक है|पुण्यसलिला क्षिप्रा को मोक्ष् दायनी भी कहा जाता है |हर १२ वर्ष बाद सिंहस्थ का आयोजन इस कारण होता है कि ऐसा कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय जब अमृत निकला उसे पाने के लिए दैत्यों व देवताओं में छीना झपटी होने लगी |तब अमृत का कलश छलका और जहां जहां उसकी बूंदे गिरीं वहाँ  सिंहस्थ का आयोजन किया जाने लगा |यह परम्परा बहुत समय से चली आ रही है |

इस में आनेवाले साधू संत अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं व भक्तों को अपने धर्म की जानकारी भी वक्तव्यों के माध्यम से देते हैं |
   कई जगह हवन आदि का आयोजन होता है अन्न क्षेत्रों में सब एक साथ मिल कर प्रसादी गृहण करते हैं
|यहाँ आ कर इतना अच्छा लगता है कि मन वहीं  ही राम जाता है |इस बार ५ शाही स्नान होंगे |पहला शाही स्नान आज २२ अप्रेल को सम्पन्न हो गया दूसरा  स्नान ९ मई को होगा |यह साधू संतों व भक्तों का समागम एक मांह तक चलेगा |


आशा

जल

.........................
१-
बढी दुविधा
जल बिन मीन सी
हुई बेहाल |
२-
तपती धूप
जल कहाँ से लाऊँ
कुछ सूझे ना |
३-
है हेंड पंप
पेड़ की छाँव तले
जाते न बने |
४-
नीर भरत
हिया मेरा कम्पित
छलके नैन |
५-
प्यास न बुझे
शीतल जल बिन
अब क्या करे |
आशा


18 अप्रैल, 2016

आज है यह हाल कल न जाने क्या होगा


आज है यह हाल
कल न जाने क्या होगा
प्यासी धरती है
सूखे हैं ताल तलैया
जीवन हुआ बेहाल
बूँद बूँद जल का
रखना पड़ता है हिसाब
आज है यह हाल
कल न जाने या होगा
ह्रदय हुआ विदीर्ण धरा का
दरारें दीखतीं यहाँ वहाँ
थलचर जलचर
हैं परेशान हाल
बहुतों ने त्यागे प्राण
जल के बिना
सारी फसल चौपट हो गई
वर्षा के अभाव में
रिक्त पड़े खलियान आज
कल न जाने क्या होगा
वन में हरियाली तिरोहित हुई
पीले पत्तों का है अम्बार
अल्प वर्षा अत्यधिक विदोहन
कर रहा बेहाल
सारी समस्या
मानवजन्य या प्राकृतिक
है तो समस्या ही
आज है यह हाल तो
कल न जाने क्या होगा
तभी तो आवश्यकता है
बूँद बूँद जल संचय की
तभी कल सवर पाएगा
कष्टों का अम्बार न होगा |
आशा