30 जनवरी, 2016

तलाश

 man kaa saundary के लिए चित्र परिणाम
दो काकुल मुख मंडल पर
झूमते लहराते
कजरे की धार पैनी कटार से
 वार कई बार किया करते
 स्मित मुस्कान टिक न पाती
मन के भाव बताती
चहरे पर आई तल्खी
भेद सारे  खोल जाती
कोई वार खाली न जाता
घाव गहरे दे जाता
जख्म कहर वरपाते
मन में उत्पात मचाते
तभी होता रहता विचलन
अपने ही अस्तित्व से
कब तक यह सिलसिला चलेगा
जानना है असंभव
फिर भी प्रयत्न जारी है 

कभी तो सामंजस्य होगा
तभी सुकून मिल पाएगा
  अशांत मन स्थिर होगा  |

27 जनवरी, 2016

क्यूँआँख नम हो रही है

शहीद की चिता के लिए चित्र परिणाम
क्यूँ आँख नम हो रही है यह सब तो होता रहता है
बहुत कीमती हैं ये आंसू व्यर्थ बहाना मना है
ये बचाए शहीदों के लिए उन पर ही लुटाना
हर कतरा आंसुओं का अनमोल खजाना है |
आशा

25 जनवरी, 2016

हताशा

 
 
दिलों में पड़ी दरार 
भरना है मुश्किल 
आँगन में खिची दीवार 
करती है मन पर वार  
 पर टूटना मुश्किल 
दीवार ही यदि होती 
कुछ तो हद होती 
पर वहां उगे केक्ट्स 
सुई से करते घाव 
मजबूरन सहना पड़ते
 बचने  नहीं  देते 
सभी  जानते हैं 
खाली हाथ जाना है 
पर एक इंच जमीन के लिए 
बरसों बरस न्याय के लिए 
चप्पलें घिसते रहते 
हाथ कुछ भी न आता 
रह जाती केवल हताशा |