08 मई, 2016

दोस्ती तेरी मेरी (हाईकू )

बन्दर और कुत्ता के लिए चित्र परिणाम

१-
वर्ग अलग 
पर प्यार न बटा 
स्नेह उपजा |
 २-
मासूम अदा 
मेरी गोद में तुझे 
ले कर आई |
३-
 मैं मां न सही 
तेरा ख्याल रखती 
बड़े स्नेह से |
४-
  ना कोई तेरा 
ना कोई मेरा यहाँ 
हैं हम दोनो |
५-
 बन्दर बोला 
तू आजा मेरे पास 
 दुःख न मना |
६-
 कितना प्यारा 
तू लगता सबको 
ज़रा खुश हो |
७-
  मुझे पसंद 
 मेरी तेरी ये दोस्ती 
हैं भिन्न तो क्या |
८-
यह ममता 
कहाँ मिल पाएगी 
नहीं मालूम |
9-
यह दुनिया
प्यार न देख पाए
 जले हमसे |
१०-
तू वृक्ष पर
हूँ मैं धरती वासी
 प्रीत है न्यारी |
 
आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: