15 फ़रवरी, 2016

परिवर्तन मौसम का

बदला मौसम का अंदाज 
बिछा हरा मखमली जाल 
बंजर भूमि पर हरियाली 
पुष्पित हुई डाली डाली 
झूमती खेतों में बाली बाली 
है अद्भुद एहसास
अन्तरिक्ष में उगा पीला फूल
 लगा विज्ञान का चमत्कार 
बेमौसम लदे वृक्ष पुष्पों से 
फूले कनेर पीले पीले 
होने लगी बेचैनी 
गटेर के पाँचों के लिए 
पर अचानक गिरता त्ताप्मान
बर्फवारी की मार 
किसान कैसे झेल पाता
पाले के आसार देख
 बेचारा  सदमें में आजाता
आनेवाले कल के हश्र में 
खुद को असुरक्षित पा
जीवित रहना नहीं चाहता
अनिश्चितता हर बात में 
मौसम के व्यवहार में 
अर्थ व्यवस्था कैसे सुधरे 
जब टक्कर हो 
मुसीबतों के पहाड़ से |
आशा



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: