28 मार्च, 2015

आगमन उसका



बजी थाली आई खुशहाली 
आया पालना  घर में 
सोहर गाईं छटी पुजवाई 
नेगाचार कियेआँगन में  |
 एक परी सी आई  बिटिया 
इस छोटे से घर में
आँखों में अंजन
 गालों पर डिम्पल 
ठोड़ी पर लगा डिठोना 
कर देता मन चंचल |

काले घुंघराले केश
भाव घनेरे आनन पर
जागती सोती अँखियाँ
 मुस्कान कभी अधरों पर |
खोजी उसने  सुख की गलियाँ 
उन पर  कदम बढाए 
बजती पैरों में पैजनियाँ  |
जब भी झनकार सुनाई देती 
अदभुद प्रसन्नता होती 
मीठी तोतली वाणी उसकी 
जीवन में रंग भरती |
ना जाने कब बड़ी हो गई 
डोली में बैठ ससुराल चली
झूला खाली कर गई
घर सूना सूना  लगत उसके बिना
आशा




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: