10 दिसंबर, 2014

हमारे आस पास



वृक्ष की छाँव ,विश्राम पथिक का
है आवश्यक |
कटते वृक्ष ,गरमी का आलम
दुखी पथिक |
निर्मल जल ,लहलहाते वृक्ष
अप्रदूषित हैं |
पर्यावरण ,हमारे आस पास
निर्मल रहे |
वृक्ष लगाओ ,बच्चे सा अपनाओ
हरियाली को |
फूले पलाश ,झुमके लटकाता
अमलताश |
खून खराबा ,प्रकृति है उदास
आतंक फैला |
बर्फ से दबा ,शहर दम तोड़े
वृक्ष गवाह |
स्वच्छ  प्रदेश ,है देश की गरिमा 
अछूती रहे |
झूला डाला है नीम की डाली पर 
आओ ना प्रिये
इंतज़ार है निराश न करना 

दिन न  कटे |
दोपहर में छाँव वट वृक्ष की 
पुकार रही |
है हरियाली नदिया के किनारे 
सुखद लगे |


आशा  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: