28 अगस्त, 2014

श्री गणेश

 

सुत गौरी के 
रिद्धि सिद्धि के दाता
प्रथम पूज्य |

बाल गणेश 
सवारी मूषक की 
माँ दिल हारी |

कार्य अपूर्ण 
गण नायक बिन 
नहीं संपन्न |

करो उद्धार 
आया तुम्हारे द्वार
हे लंबोदर |

मोदक बिन 
धू प दीप अधूरे
हे गणराज |

भोग लगाऊँ
 आजाओ गजानन
कामना पूर्ण |

बप्पा मोरिया
तुम विध्न हरता
जय गणेश |

गौरी नंदन
गणेश चिंतामण
 सुस्वागतम  |


आशा






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: