12 अगस्त, 2013

वीर सपूत

रहा एक ध्येय तेरा 
अपनी सरहद की रक्षा करना
 है नमन तुझको
जीवन देश हित उत्सर्ग किया |
है धन्य  वह माँ
जिसने तुझे जन्म दिया 
देश हित में जीने की 
दी अद्भुद शिक्षा  |
 घुसपेठ होते ही तूने
जी जान से की  रक्षा 
 निजी स्वार्थ न आड़े आए
रक्षा ही  ध्यान रही  |
  सस्ती नहीं  तेरी कुर्वानी
मूक नहीं तेरी वाणी
है देश तेरा ऋणी
है सच्चा सपूत तू   |
देश हुआ जागृत
केवल विरोध काफी नहीं
कडा कदम उठाना होगा
देश की रक्षा के लिए
मुंह तोड़ जवाब देना होगा
तेरा कर्ज चुकाने के लिए|
तू ना ही  कोई  सेवक
ना ही बली का बकरा
देश हित के लिए जिया
उसी हेतु बलिदान दिया
हे देश के रक्षक वीर सपूत
तुझे शत शत  नमन |

आशा |

18 टिप्‍पणियां:

  1. देश हित के लिए जिया
    उसी हेतु बलिदान दिया
    हे देश के रक्षक वीर सपूत
    तुझे शत शत नमन |

    बहुत सुंदर उम्दा पोस्ट ,,,

    RECENT POST : जिन्दगी.

    जवाब देंहटाएं
  2. लो शहीद हो गया
    एक और सिपाही
    सरहद पर हुए हमले में
    एक अरब की आबादी थी
    क्या फर्क पडा
    कह दिया किसी ने

    आज रक्त से संना हैं
    भारत माता की
    चिट्टी चुन्नी का कोना
    जिस'से पोंछा करते थे सैनिक
    घाव हमारे सीने पर लगे
    दुश्मनों के लगाये हुए
    आज भारत माता सिसक रही हैं
    खून के आंसुओ से
    कब तक छुपाये
    इस रक्तरंजित दुपट्टे को
    और कैसे कह आये शहीदों के घर
    कि ओढ़ लो तुम अब सफ़ेद दुपट्टा
    यतीम बच्चो को सीने से लगाकर
    मैं बेबस हो गयी हूँ
    कायर सरपरस्त पाकर
    जो अब इनकी शहादत /बलिदान
    दो बूँद आंसू /एक सम्मान की हकदार भी नही
    मैं शर्मिंदा हूँ अब .पर नतमस्तक इनके त्याग पर.....नीलिमाशर्मा


    आपकी अति उत्तम रचना के लिय बधाई

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रतिउत्तर में बहुत शानदार रचना पढ़ने को मिली आभार |

      हटाएं
  3. देश हित के लिए जिया
    उसी हेतु बलिदान दिया
    हे देश के रक्षक वीर सपूत
    तुझे शत शत नमन |
    वाह! बहुत सुन्दर ! शत शत नमन!
    latest post नेता उवाच !!!
    latest post नेताजी सुनिए !!!

    जवाब देंहटाएं
  4. देश हित के लिए जिया
    उसी हेतु बलिदान दिया
    हे देश के रक्षक वीर सपूत
    तुझे शत शत नमन |
    ..सुंदर व प्रेरक पोस्‍ट

    जवाब देंहटाएं
  5. उम्दा रचना आशा जी ... देश प्रेम से ओतप्रोत .. स्वतन्त्रता दिवस कि सुन्दर भेंट .. ः)
    जश्ने आजादी
    शहीदों की सौगात
    ऋणी भारत

    जवाब देंहटाएं
  6. देश के सैनिकों का बलिदान व्यर्थ न जाये और उनकी शहादत को उचित सम्मान मिले हमारे नेताओं से तो इतना भी नहीं हो पा रहा ! बहुत सुंदर एवँ प्रेरक रचना ! बहुत खूब !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. टिप्पणी से और लिखने की प्रेरणा मिलाती है |
      आशा

      हटाएं
  7. Hamare veer sainikon ko naman. Unka balidan wyarth na jaye yahee kamna.

    जवाब देंहटाएं
  8. सूचना और टिप्पणी दौनों के लिए आभार

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: