10 अगस्त, 2012

वन देवी

एकांत पा पलकें मूंदे 
खो जाती  प्रकृति में
विचरण करती  उसके
 छिपे आकर्षण में|
वह  उर्वशी घूमती 
झरनों सी कल कल करती 
तन्मय हो जाती 
सुरों की सरिता में |
साथ पा वाद्ध्यों का
देती अंजाम नव गीतों को 
हर प्रहर नया गीत होता 
चुनाव वाद्ध्यों का भी अलग होता
वह गाती गुनगुनाती 
कभी  क्लांत तो कभी शांत
जीवन का पर्याय  नजर आती 
लगती  ठंडी बयार सी 
जहां से गुजर जाती 
पत्तों से छन कर आती धूप
सौंदर्य को द्विगुणित करती 
समय ठहरना चाहता
हर बार मुझे वहीँ ले जाता 
घंटों बीत जाते 
लौटने का मन न होता |
वह कभी उदास भी होती 
जब मनुष्य द्वारा सताई जाती 
सारी  शान्ति भंग हो जाती 
मनोरम छवि धूमिल हो जाती |
है वही वन की देवी 
संरक्षक वनों की 
विनाश उनका सह न पाती 
बेचैनी  उसकी छिप न पाती |
आशा





07 अगस्त, 2012

भाषा नहीं भाव प्रवल हैं

नयनों नयनों में बातें करना 
बोलो किससे सीख लिया 
जो सोचा हंस कर जता दिया 
मन मोह लिया सबका तुमने |
इस भोली भाली सूरत में 
कितने राज छुपाए हैं 
मन मोहनी मुस्कान से 
अपने भाव जताए हैं|
हो तुम इतनी प्यारी सी
सफेद मॉम की गुडिया सी 
नयनों के भाव जताए हैं 
है क्या तुम्हारे मन में ?
भाषा नहीं भाव प्रवल हैं
तुम्हारे मधुर स्पर्श में 
 |मन मेरा गदगद होता
पा कर तुम्हें गोद में |
आशा