30 अप्रैल, 2011

बर्फ का लड्डू


घंटी का स्वर
पहचानी आवाज

सड़क के उस पार
करती आकृष्ट उसे |
स्वर कान में पड़ते ही
उठते कदम उस ओर
रँग बिरंगे झम्मक लड्डू
लगते गुणों क़ी खान |
जल्दी से कदम बढाए
अगर समय पर
पहुंच ना पाए
लुट जाएगा माल |
पैसे की कोइ बात नहीं
आज नहीं
तो कल दे देना
पर ऐसा अवसर ना खोना |
ललक बर्फ के लड्डू की
बचत गुल्लक की
ले उडी
पर जीभ हुई लालम लाल |
फिर होने लगा धमाल
क्यूँ की
गर्मी की छुट्टी भी आई
ओर परिक्षा हुई समाप्त |
आशा




28 अप्रैल, 2011

वह तो एक खिलौना थी



उसने एक गुनाह किया
जो तुम से प्यार किया
उसकी वफा का नतीजा
यही होगा सब को पता था |
जाने वह ही कैसे अनजान रह गयी
तुम्हें जान नहीं पाई
यदि जान भी लेती तो क्या होता
प्यार के पैर तो होते नहीं
जो वह बापिस आ जाता |
उसके तो पंख थे
वह दूर तक उड़ता गया
लाख चाहा रोकना पर
इतना आगे निकल गया था
लौट नहीं पाया |
उसका रंग भी ऐसा चढ़ा
उतर नहीं पाया
बदले में उसने क्या पाया
बस दलदल ही नजर आया |
बदनामी से बच ना सकी
उसकी भरपाई भी सम्भव ना थी
अब तो नफरत भरी निगाहें ही
उसका पीछा करती रहती हैं |
पर तुम्हें क्या फर्क पड़ता है
तुम तो वफा का
अर्थ ही नहीं जानते
होता है प्यार क्या कैसे समझोगे |
वह तो एक खिलौना थी
चाहे जब उससे खेला
मन भरते ही फेंक दिया
जानते हो क्या खोया उसने
आत्म सम्मान जो कभी
सब से प्यारा था उसे |

आशा




25 अप्रैल, 2011

कहीं तो कमी है


परिवर्तन के इस युग में
जो कल था
आज नहीं है
आज है वह कल ना होगा |
यही सुना जाता है
होता साहित्य समाज का दर्पण
पर आज लिखी कृतियाँ
बीते कल की बात लगेंगी
क्यूँ कि आज भी बदलाव नजर आता है |
मनुष्य ही मनुष्य को भूल जाता है
संबंधों की गरिमा ,रिश्तों की उष्मा
गुम हो रही है
प्रेम प्रीत की भाषा बदल रही है |
समाज ने दिया क्या है
ना सोच निश्चित ना ही कोई आधार
कई समाज कई नियम
तब किस समाज की बात करें |
यदि एक समाज होता
और निश्चित सिद्धांत उसके
तब शायद कुछ हो पाता
कुछ सकारथ फल मिलते |
देश की एकता अखंडता
पर लंबी चौड़ी बहस
दीखता ऊपर से एक
पर यह अलगाव यह बिखराव
है जाने किसकी देन
वही समाज अब लगता
भटका हुआ दिशाहीन सा
वासुदेव कुटुम्बकम् की बात
लगती है कल्पना मात्र |
आशा